पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सभी जिला और फील्ड स्तरीय अधिकारी अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अपने कार्य क्षेत्र में मुख्यालय पर ही निवास करके ड्यूटी करेंगे।
डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारीगण पूर्वानुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। सामान्य अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय से बाहर नहीं जाएंगे। अवकाश स्वीकृत कराने और विशिष्ट समय के लिए मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय छोड़ सकेंगे।