फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विजयादशमी पर दीपों की लौ से रोशन होगा हाथरस

विज्ञापन
हाथरस: हिंदू जागरण मंच की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी व उपस्थित कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच की बैठक आर्य समाज मुरसान गेट पर हुई। मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी अनिल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, प्रदेश के सह बेटी बचाओ प्रमुख संजय सिन्हा, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश मंत्री आशा ठाकुर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रमुख समाजसेवी ओपी अग्रवाल मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि विजयदशमी पर पूरे प्रदेश में हिंदू जागरण मंच द्वारा हजारों परिवारों में शक्ति पूजन कार्यक्रम कराया जा रहा है। हाथरस में पांच हजार परिवारों में शक्ति पूजन का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर घरों में मौजूद अस्त्र-शस्त्रों की पूजा करनी है। ऑनलाइन कार्यक्रम में पांच हजार परिवारों को जोड़ा जाएगा। शक्ति पूजन का महत्व बताया जाएगा। कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदू समाज को शक्तिशाली बनाने का लक्ष्य हिंदू जागरण मंच ने तय किया है। मुख्य अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने हिंजामं के काम को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ संगठन के कार्य को गति देने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रमन बिहारी शर्मा, जिला मंत्री रविंद्र रावत, जिला प्रचार प्रमुख सौरभ शर्मा, मनोज ढाकरे, गौरव अग्निहोत्री, सरिता सिंह बघेल, जेसी सिंह चौधरी, सुनीता वर्मा, शिवम शर्मा, नरेश वार्ष्णेय, चेतन वार्ष्णेय, सुनील चौहान, रूपेश सिंह, शिवम सोलंकी, विनय रावत, किशन चौधरी, रामकुमार तोमर, शिवम निषाद, अंकित वार्ष्णेय, सूरज चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें