फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिकायतों के निस्तारण में मंडल में पहले स्थान पर रहा हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल सहित अन्य पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में शासन की ओर से जारी की गई रैंकिंग में मंडल में प्रथम स्थान आया है। वहीं, प्रदेश में 24वां स्थान रहा है। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
शासन की ओर से शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन पोर्टल सुविधा शुरू की गई है। शासन की ओर मुख्यमंत्री पोर्टल, आईजीआरएस सहित कई पोर्टल शुरू किए गए हैं। शिकायतकर्ता इन पोर्टल पर अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

इन पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन स्तर से समय सीमा भी निर्धारित की गई है। समय सीमा से शिकायत के बाहर जाने की स्थिति में शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में चली जाती है। जुलाई में जिले में प्राप्त हुई शिकायतों के निस्तारण में मंडल में जिले के अफसर फर्स्ट क्लास से पास हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन

प्रमाण पत्रों जारी करने में भी हाथरस प्रथम
हाथरस। तहसील स्तर से आय प्रमाण, मूल निवास प्रमाण व जाति प्रमाण पत्र सहित कुछ अन्य प्रमाण पत्रों को जारी किया जाता है। इन प्रमाण पत्रों को नियत समय सीमा में जारी करने के मामले में जिले के अफसर फर्स्ट क्लास पास हुए है। अब इन अफसरों को इस स्थान को बनाए रखना भी चैलेंज रहेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें