फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रक्षाबंधन पर हाथरस डिपो को मिलेंगी नई टिकट मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसों में रक्षाबंधन से पहले टिकट वितरण की व्यवस्था आधुनिक हो जाएगी। टिकट वितरण के लिए जल्द ही नई इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन (ईटीएम) मिलने की उम्मीद है। यह मशीनें एंड्रायड होंगी। इनकी मदद से परिचालक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी टिकट का भुगतान ले सकेंगे। इस व्यवस्था से बसों में किराये के लिए खुले पैसों को लेकर होने वाला झंझट भी खत्म हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 77 बसों के हिसाब से 125 ईटीएम हैं। ये मशीनें काफी समय से चल रही हैं। कई बार यह मशीनें तकनीकी रूप से धोखा दे जाती हैं। इस वजह से टिकट वितरण का काम प्रभावित होता है। परिवहन निगम स्तर पर नई मशीनों के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नई मशीनों में मार्गवार किराये की धनराशि का ब्योरा फीड करने का काम अंतिम चरण में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए त्योहार से पहले परिचालकों को नई मशीनें देने की तैयारी की जा रही है। इन मशीनों से वाई फाई की मदद से जारी किए गए टिकटों का डाटा कंप्यूटर में ट्रांसफर होगा। खास बात यह है कि जब सामान का टिकट बनेगा तो इस मशीन से यात्री टिकट अपने आप निकलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें