फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कल सभी सीएचसी व पीएचसी पर मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन 22 अगस्त को होगा। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इसमें दंपतियों को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने के साथ जरूरत होने पर उनकी काउंसलिंग की जाएगी।
उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा स्वास्थ्य इकाइयों के प्रभारी को निर्देशित कर दिया है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रत्येक सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर संबंधित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की सेवा इच्छुक लाभार्थियों को उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट उसी दिन मेल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन की अहम भूमिका होती है। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें