फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जनवरी से मार्च के बीच गुम हुए मोबाइल फोन लगे जीआरपी के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्ष 2020 में जनवरी से मार्च के बीच ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल गुम हो गए थे। यात्रियों ने हाथरस सिटी स्टेशन पर इनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब जीआरपी ने सर्विलांस की मदद से नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बरामद हुए इन मोबाइल फोन को यात्रियों को सौंप दिया गया है। सर्विलांस की मदद से हाथरस सिटी जीआरपी प्रभारी ने नौ मोबाइल फोन को बरामद करते हुए यात्रियों को सौंप दिया है। खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर यात्रियों के चेहरे खुशी से खिल गए। जीआरपी प्रभारी रणजीत चौधरी ने बताया कि जनवरी से मार्च के बीच गुम हुए नौ मोबाइल फोन को सर्विलांस की मदद से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें