फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ्ररस: खुर्जा में तैनात हाथरस के जीआरपी कर्मी की मौत

विज्ञापन
हाथरस: गुलाम रसूल का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खुर्जा में तैनात हाथरस सासनी क्षेत्र के गोपालपुर निवासी जीआरपी कर्मी की मौत हो गई। होली के त्योहार पर वह छुट्टी लेकर आए थे। 10 मार्च को अचानक तबियत खराब होने पर परिजनों ने उनको अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में आगरा ले जाते वक्त जीआरपी कर्मी की मौत हो गई, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
कोतवाली सासनी के गांव गोपालपुर निवासी गुलाम रसूल पुत्र अमानत खां जीआरपी खुर्जा में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि वहां पर उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें परिवार के लोग अपने साथ ले आए और फिर 10 मार्च को उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के बाद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर बुधवार को उन्हें अलीगढ़ से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने से पहले गुलाम रसूल की मौत हो गई। परिजन शव को लेकर हाथरस आ गए। कोतवाली सासनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली सासनी प्रभारी अश्विनी कौशिक ने बताया कि जीआरपी कर्मी के पेट में दर्द होना बताया गया था। इस कारण उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें