फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरोपी बसपा नेता के होर्डिंग व तस्वीर पर पोती कालिख, बरसाईं चप्पलें

सार

उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता व बसपा नेता राजपाल सिंह पूनियां पर सोशल मीडिया के जरिये मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पूनियां के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो परिषद की महिला टीम खुद कानून अपने हाथ में लेकर उन्हें दंडित करने का काम करेगी। इधर, शुक्रवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक अधिवक्ता कक्ष में अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़ की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
हाथरस : आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अधिवक्ता के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन देते अन - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक अधिवक्ता व बसपा नेता द्वारा फेसबुक पर मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई आपत्तिजनकर पोस्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आरोपी अधिवक्ता को जहां पुलिस तलाश रही है। वहीं सवर्ण एकता परिषद की महिला महिला इकाई ने उनके होर्डिंग और तस्वीर पर चप्पले बरसाते हुए कालिख पोत दी। पुतला भी फूंका गया। वहीं रेवेन्यू् बार एसोसिएशन ने भी अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता व बसपा नेता राजपाल सिंह पूनियां पर सोशल मीडिया के जरिये मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। पूनियां के खिलाफ कोतवाली सदर में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिशें भी दीं, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। इधर, राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष संदीप शर्मा की अगुवाई में पदाधिकारी सदर तहसील पहुंचे। इसमें महिला पदधिकारी पूजा शर्मा, रेखा वर्मा और अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। इन लोगों ने पूनियां के होर्डिंग उखाड लिए और उन पर कालिख पोत दी। साथ ही इस पर जमकर चप्पलें भी बरसाईं।
विज्ञापन

इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पूनियां के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो परिषद की महिला टीम खुद कानून अपने हाथ में लेकर उन्हें दंडित करने का काम करेगी। वहां पुतला भी फूंका गया। इधर, शुक्रवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक अधिवक्ता कक्ष में अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़ की अध्यक्षता में हुई।
संचालन कोषाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने किया। अधिवक्ताओं ने राजपाल पूनियां द्वारा दुर्गा मां पर की गई अभद्र टिप्पणी की घोर निंदा की गई और कहा कि पूनियां की वजह से अधिवक्ता समाज का शर्म से सिर झुक गया है। निर्णय लिया गया कि ऐसे व्यक्ति का बहिष्कार किया जाना परम आवश्यक है। साथ ही साथ पूनियां की सदस्यता समाप्त करने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर नायब तहसीलदार रामगोपाल को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पूनियां के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर राकेश चौधरी, प्रमोद गोस्वामी, राजू सिंह, किशन सिंह राघव, वेदप्रकाश सेंगर, सुदर्शन शर्मा, लाखन सिंह लॉर्ड, लीलाधर पिप्पल, शशांक पचौरी, अमित उपाध्याय, जेपी जैसवाल, संजय गौतम, अतुल शर्मा, प्रेम सिंह, रूपकिशोर कर्दम, उपेंद्र पाठक, राजकुमार अग्निहोत्री, राकेश कुमार शर्मा, राजनीश गौतम, राहुल वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें