न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस) क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहइपुर में बृहस्पतिवार रात बारिश में एक व्यक्ति के घर की छत गिर गई।पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।पिछले दो दिन से हो रही बरसात से कई स्थानों पर मकान और दीवारें गिर गई।
क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहइपुर में बृहस्पतिवार रात बारिश में एक व्यक्ति के घर की छत गिर गई। पीड़ित श्याम कुमार ने बताया कि रात में वह बरामदे में सो रहा था। तेज बारिश हो रही थी। तभी भरभराकर मकान की छत गिर गई। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। संवाद
बारिश में कई स्थानों पर गिरे मकान और पेड़
हाथरस। पिछले दो दिन से हो रही बरसात से कई स्थानों पर मकान और दीवारें गिर गई। कई पेड़ भी धरायाशी हुए हैं। तहसील सदर के गांव बरवाना में सविता देवी पत्नी हरी सिंह के मकान की पहले एक दीवार गिरी और उसके बाद पूरा मकान भरभराकर गिर गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मकान में रखा लाखों का सामान मलबे में दब गया। इधर, कई और स्थानों पर भी मकान व दीवारें बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। संवाद