फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अवैध पार्किंग व लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई पर शासन की सीधी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लाउडस्पीकर एवं चिन्हित अवैध पार्किंग स्टैंड पर की जा रही कार्रवाई की सूचना को जनसुनवाई पोर्टल पर अपडेट कराना होगा। शासन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली ऐसी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर शासन को अवगत कराया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि पिछले कुछ समय में धार्मिक स्थलों से स्वयं लाउडस्पीकर हटवाए जा रहे हैं। उन्हें शिक्षण संस्थानों स्वायत्तशासी संस्थाओं को दान में दिया जा रहा है। सरकार द्वारा अवैध पार्किंग स्टैंड को हटाकर वैधानिक स्थलों पर स्थानांतरित कराने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि हटाए गए लाउडस्पीकरों का विवरण, लाउडस्पीकरों को विभिन्न संस्थाओं को प्राप्त कराए जाने, चिन्हित अवैध पार्किंग स्टैंड का विवरण व वैधानिक पार्किंग स्थलों का विवरण आईजीआरएस पोर्टल पर अपडेट किया जाए। इस संबंध में मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर सूचना को पोर्टल पर अपडेट किया जाए। एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने बताया कि इस संबंध में सभी सूचनाओं को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इस संबंध में मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें