फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवाओं के दम पर प्रदेश में पुन: बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : प्रजापति

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अनुराग अग्निहोत्री ने की। मुख्य अतिथि सांसद राजवीर दिलेर रहे। शुभारंभ मुख्य प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि अवाना, जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य वक्ता रवि अवाना ने आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व 20 हजार युवाओं का युवा सम्म्मेलन भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले होगा। इससे पूर्व सभी कार्यक्रम मंडल स्तर पर होने हैं। राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। पुन: युवाओं के दम पर ही प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद राजवीर दिलेर ने कहा युवाओं को संगठित करने के लिए युवा मोर्चा अभियान चला रहा है। चुनाव से पूर्व होने वाले युवा सम्म्मेलन में जीत का शंखनाद होगा। जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री रजत चौधरी व कृष्णा यादव ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र शोध विभाग प्रमुख राजवंश सिंह, कार्यालय मंत्री अनंत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शुभांकर मदनावत, अंकुश गौड़, नवनीत गौतम, सचिन सिंह, मुनीश पाल बघेल, नितिन गौतम, शोभित आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का फूलमालाएं पहनाकर व बुके भेंटकर स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें