न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना कर्फ्यू में भी काफी दुकानदार दुकान खोलने से बाज नहीं आ रहे। पुलिस ने मंगलवार को कई बाजारों में दुकानें बंद कराई और कुछ दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी कायम किया है। इससे दुकानदारों में खलबली है।
कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ खुद कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने मु्कदमे दर्ज कराए हैं। कोतवाली निरीक्षक ने विनोद कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी नवीपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि वह बैनीगंज में दुकान पर भीड़ लगाकर जूते-चप्पल बेच रहा था। इसी तरह मनोज पुत्र कुंजीलाल अपनी दुकान पर मोबाइल आदि इलेक्ट्रॉनिक का सामान बेच रहा था। बास मंडी में राकेश पुत्र निरंजन निवासी नेहरू नगर अपनी कपड़े की दुकान पर कपड़े बेच रहा था। पुलिस को देखकर यह सभी सभी दुकानदार शटर गिराकर भाग गए। इन दुकानदारों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।