फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समय से चारा उपलब्ध न कराने पर ठेकेदार को दें नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

पराग डेयरी परिसर बनी अस्थायी गोशाला का बुधवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला की सफाई एवं पशुओं के पीने के लिए पानी एवं चारे की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने गोशाला में पर्याप्त रूप से हरा चारा उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए।
एडीओ पंचायत केके गौतम ने बताया के वर्तमान में गोशाला में लगभग 1700 गोवंश मौजूद है। इनकी देखरेख के लिए 10 कर्मचारी और पशु चिकित्सक तैनात हैं। सूखा चारा छह दिन के लिए रिजर्व में उपलब्ध है। डीएम ने बीमार गोवंश से उनके छोटे बच्चों को अलग-अलग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार को चारा समय से उपलब्ध न कराने पर नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम अंजलि गंगवार को भी गोशाला का नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए । उन्होंने छोटे पशुओं को अलग बने बाड़े में रखने के निर्देश दिए, जिससे बड़े पशु उन्हें घायल न कर सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें