फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी बरामद युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिली युवती अब उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में काफी दूर इलाके का एक युवक धान की पौध लगाने आया था। इस बीच उस गांव की एक युवती उसके संपर्क में आ गई और फिर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की कसमें भी खालीं और एक दिन मौका पाकर युवक प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने युवती की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी और उसे बरामद भी कर लिया। अब युवती अपने प्रेमी के साथ रहने की बात पर अड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें