हाथरस : शहर के खातीखाने में नाले में मिले युवक के शव के बारे में जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के खातीखाना स्थित नाले में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को नाले से बाहर निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शव की शिनाख्त फिरोजाबाद निवासी युवक के रूप में हुई। यहां पर वह अपनी रिश्तेदारी में आया था। फिरोजाबाद के जलेसर रोड निवासी 28 वर्षीय मनोज पुत्र तेजपाल अपनी रिश्तेदारी में हाथरस आया था। बृहस्पतिवार को उसका शव खातीखाना शराब के ठेके के पास स्थित नाले में पड़ा लोगों को नजर आया।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली सदर के निरीक्षक लोकेश कुमार भाटी ने बताया कि मृतक के परिजन देर शाम यहां आकर शव को ले गए। परिजनों का कहना था कि यह व्यक्ति नशे का आदी था और इसी वजह से नाले में गिर गया होगा। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
संवाद