फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बच्ची की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
हाथरस : इगलास अड्डा के निकट माधव बिहार कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील करते एसडीएम स? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में इगलास अड्डा पर देसी शराब के ठेके के पास एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर बच्ची के शव को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इस झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंच गए और क्लीनिक को सील करा दिया। इससे वहां खलबली मच गई।
अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव अखैपुर निवासी सुरेश की डेढ़ साल की बेटी कल्लो को बोलने में कुछ दिक्कत थी। सुरेश और उनकी पत्नी बृहस्पतिवार को बच्ची को लेकर कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा स्थित देसी शराब के ठेके के निकट बंगाली डॉक्टर के नाम से क्नीलिक चलाने वाले झोलाछाप चिकित्सक के यहां पहुंचे। बताते हैं कि यह बच्ची जन्म से ही नहीं बोलती थी। इसकी जानकारी इन लोगों ने इस झोलाछाप को दी तो झोलाछाप ने बच्ची को तुतना बताया और उसे काटने की बात कही। बच्ची के परिजनों ने चिकित्सक से पूछा कि बच्ची को कोई परेशानी तो नहीं होगी। चिकित्सक ने भरोसा दिलाया कि कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छोलाछाप ने बच्ची के मुंह में जीभ के नीचे ब्लेड से कट लगाकर तुतना को काट दिया, जिसके बाद बच्ची के मुंह से खून बहने लगा और बच्ची बुरी तरह से तड़पने लगी। पिता का आरोप है कि उसने डॉक्टर से जब इस बारे में पूछा तो उसने कह दिया कुछ नहीं होगा। बच्ची ठीक है, लेकिन कुछ देर बाद बच्ची की मौत हो गई। जानकारी होने पर सुरेश के परिवार के लोग भी झोलाछाप चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंच गए। यहां पर उस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला पुलिस के पास पहुंचा। सभी लोग बच्ची का शव लेकर थाने पहुंच गए। पिता ने आरोपी झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

हाथरस : झोलाछाप के इलाज से मृत बच्ची का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें