फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: घी, तेल और मिठाई की दुकानों पर मारा छापा, नमूने लिए

Fri, 21 Oct 2022 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

टीम ने कई नामचीन फर्म पर छापा मारकर नमूने लिए। मिलावट की आशंका में एक फर्म पर रखा 150 लीटर सरसो का तेल के स्टॉक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
एक फर्म से घी का नमूना लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : अमर अजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के त्योहार को लेकर जहां मिलावटखोर सक्रिय हैं तो वहीं मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम भी सक्रिय हो गई है। टीम ने कई नामचीन फर्म पर छापा मारकर नमूने लिए। मिलावट की आशंका में एक फर्म पर रखा 150 लीटर सरसो का तेल के स्टॉक को सीज कर दिया।

विज्ञापन


एफडीए की टीम ने शहर में फर्म गोपालदास-कल्यानदास किला गेट के यहां से घी, फर्म गोविंदराम भगतराम के यहां से घी, पुराना मिल परिसर स्थित नन्नूमल बांकेलाल के यहां से घी के नमूने लिए। टीम ने अशोक किराना स्टोर के यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया। वहां टीम ने 24 हजार रुपये कीमत के 150 लीटर सरसों के तेल को सीज कर दिया।

इसके अलावा खातीखाना स्थित बसंत लाल मिष्ठान भंडार से टीम ने सोनपापड़ी का नमूना लिया। वीरेश स्वीट्स बीएच ऑयल मिल रोड से खोवा व राजकुमार एंड कंपनी के यहां से घी का नमूना लिया। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें