फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

जिले की संगठित ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित प्रधानों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन एबीजी विद्यालय में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में किया गया।
शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में सीडीओ आरबी भास्कर, डीडीओ अवधेश कुमार यादव, डीपीआरो बनवारी सिंह, पीडी एके मिश्रा, प्रभागीय वन अधिकारी विकल कुमार, एसडीएम विजय शर्मा, एडीओ फौरन सिंह मंचासीन थे। परियोजना निदेशक एके मिश्रा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

नव निर्वाचित प्रधानों को उनके कर्तव्य और दायित्वों का बोध कराया। सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप काम करना है। उन्होंने ग्राम प्रधान के कर्तव्य, विशेषाधिकार, पंचायत नियंत्रण, वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बारे में जानकारी दी।
डीएम ने कहा कि महामारी को नियंत्रित करना आवश्यक है। इस कारण निगरानी समिति सक्रिय रूप से प्रतिदिन काम करे। 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाए।
गांव स्तर पर शिकायतें मिल रही हैं कि स्वास्थ्य विभाग को सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने टीकाकरण की गति बढ़ाने एवं इसमें सहयोग करने की अपील की। संदिग्ध लक्षण युक्त मरीजों को तत्काल दवाओं की किट उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से निश्चित समय अंतराल पर सैनिटाइजेशन कराया जाए। उन्होंने टीकाकरण कराने वाले प्रवासी मजदूरों के मनरेगा के जॉब कार्ड बनाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील की और कहा कि लापरवाह सफाई कर्मचारियों की सूचना विकास खंड व जिला स्तर पर जरूर दें।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण कराने, नालियों को पोखर व तालाब से जोड़ने, पौधरोपण कराने के साथ गांवों में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। पंचायत घर और खेल के मैदान विकसित कराने, पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधानों ने अपनी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, डीसी मनरेगा और नव निर्वाचित प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें