हाथरस : एसकेडी पब्लिक स्कूल में होती खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते छात्र। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पचावरी बिसावर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सारस्वत ने मशाल जलाकर किया। 100 मीटर रेस में अंकित प्रथम, आरुश द्वितीय तथा बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, लवी द्वितीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर रेस में पवन कक्षा आठ प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में महक प्रथम व गरिमा द्वितीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर रेस में प्रवीन प्रथम, विष्णु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में गौरव व वंशू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में बालक वर्ग में रोज हाउस के देवजीत, नितिन, संसार व वंश ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में लोटस हाउस की राधिका, सिमरन, सोनम, लकी ने बाजी मारी। लेमन रेस में मैरीगोल्ड हाउस की तान्या प्रथम, डिंपल द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में लोटस हाउस व खो-खो जूनियर में मैरीगोल्ड व सीनियर में लोटस हाउस विजयी रहा। इस मौके पर उपप्रधानाचार्य विमल शर्मा, संजय जैन, श्रीमती श्वेता, प्राची चौधरी, प्रवीन शर्मा, रचना गुप्ता, मधू चौधरी, जगपाल चौधरी व तरुण चौधरी का सहयोग रहा।