न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर पुलिस ने पांच शातिरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। ये सभी लूट, हत्या, छिनैती के अपराधों में शामिल रहे हैं। अब इन से लोगों में भय हो गया है। जिसके कारण इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर द्वारा चलाए जा रहे खतरनाक व शातिर अपराधियों के विरुद्घ अभियान केएसपी की संस्तुति के बाद डीआईजी ने पांच अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इनमें सूरज उर्फ गजनी पुत्र छोटे लाल नगला टीका, सलीम उर्फ सन्नी पुत्र मेहरुद्दीन निवासी किंदोली, शबीव पुत्र सहीद निवासी लाला का नगला, छोटे उर्फ विशाल पुत्र प्रताप सिंह निवासी नगला भोजा, जावेद पुत्र जाकिर निवासी लाला का नगला शामिल है।
इन सभी के खिलाफ लूट, चोरी, हत्या, गैंगेस्टर जैसे जघन्य मुकदमे दर्ज हैं। सन्नी के खिलाफ 11, सूरज उर्फ गजनी के खिलाफ 11, जावेद के विरुद्व 10, छोटे उर्फ विशाल के खिलाफ 8, शबीव के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज है। इंस्पेक्टर जगदीश चंद का कहना है कि हिस्ट्रीशीट खुलने से पहले ही आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें से कोई बाहर नहीं है।
कोतवाली सदर पुलिस ने एएसपी प्रकाश कुमार के निर्देशन व सीओ सिटी रामशब्द यादव के पर्यवेक्षण में पांच शातिरों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर जगदीश चंद ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खुलने से पहले ही आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें से कोई बाहर नहीं है। आगे भी इस प्रकार के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।