फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी ने कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि थाना पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी के निर्देश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 29 मार्च की दोपहर को करीब दो बजे खेत में शौच करने के लिए गई थी। उसका आरोप है कि इस दौरान वहां पर पहले से मौजूद दूसरे समुदाय के दो नामजद व एक अन्य व्यक्ति ने उसे दबोच लिया और कपड़ा डालकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि बेहोश होने के बाद एक नामजद किशोरी को अपनी बहन के यहां ले गया। जहां पर दो नामजदों व एक अन्य व्यक्ति ने किशोरी के साथ गलत काम किया। दूसरे दिन आरोपी किशोरी को गाड़ी में डालकर उसके गांव के पास छोड़ गए। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो स्थानीय पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। जिस पर पीड़िता अपने परिवार व गांव के कुछ लोगों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह एसपी दफ्तर पहुंची और एसपी को घटना की पूरी जानकारी दी। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी के निर्देश पर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का कहना है कि किशोरी व एक आरोपी के बीच पहले से संबंध हैं, वह अपनी मर्जी से गई थी। यह बात खुद किशोरी ने अपने रिकार्डेड बयान में कही है। अब बृहस्पतिवार को किशोरी व उसके परिवार के लोगों ने युवकों पर गलत काम का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें