फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं के साथ सॉल्वरों का गैंग पकड़ा

विज्ञापन
हाथरस: फोटो30 कोतवाली मुरसान में सॉल्वर गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी का खुलासा करते सीओ सिटी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में पुलिस ने मुरसान क्षेत्र के गांव बंका के चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज से बृहस्पतिवार को सॉल्वरों के गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ा है। इसमें बागला इंटर कॉलेज का प्रवक्ता भी शामिल है। इनके पास से 21 उत्तर पुस्तिकाएं, प्रश्न पत्र, मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इन पांचों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरेापियों में से एक आगरा जिले के कागारौल का निवासी है। जिला प्रशासन ने इस परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है।
मुरसान के गांव बंका के चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। पुलिस को सूचना मिली कि चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा में गड़बड़ी हो रही है और कॉपियां कॉलेज से बाहर सॉल्व कराई जा रही हैं। इस पर कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश, एसओजी प्रभारी प्रमोद कुमार ने अपनी टीम के साथ इस परीक्षा केंद्र व इसके आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने परीक्षा केंद्र के पीछे उत्तर पुस्तिका लिख रहे गोपाल प्रसाद पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नई बस्ती मुरसान, कुलदीप पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी नई बस्ती मुरसान, श्री कृष्ण पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगला हंसी मुरसान को दबोच लिया। पकड़े गया गोपाल प्रसाद बागला इंटर कॉलेज में प्रवक्ता है। उसके बाद पुलिस ने चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक दिनेश पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नई बस्ती, मुरसान व प्रधानाचार्य नवीन कुमार पुत्र क्षेत्रपाल सिंह निवासी कागारौल थाना कागारौल आगरा को गिरफ्त में ले लिया। इनके पास से लिखी हुई 21 उत्तर पुस्तिकाएं व मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन

सीओ सिटी राम शब्द यादव ने बताया कि नकल माफिया सबसे पहले सॉल्वरों तक व्हाट्सअप से प्रश्नपत्र उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ को छोड़कर अंदर के पन्नों को पहुंचाते थे। सॉल्वर कॉपी लिख देते थे। फिर लिखी गई उत्तर पुस्तिकाएं कॉलेज में लाकर परीक्षार्थियों के उत्तर पुस्तिका के पन्नों से बदल दिया जाता था। इसके बदले परीक्षार्थियों से नकल माफिया 40 से 50 हजार रुपये तक वसूल लिए थे। पुलिस ने पकड़े गए पांचों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें