फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कल से पांच साल से बड़े बच्चों को लगेगा टीका

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिले में 26 सितंबर से विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाले संक्रमण एवं गंभीर जानलेवा बीमारियों से बचाव करना और बाल मृत्यु दर को नियंत्रित करना है। इस क्रम में 26 सितंबर से 15 अक्तूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान के तहत पांच वर्ष से बड़े बच्चों को स्कूल में शिविर लगाकर डिपथीरिया कंटेनिंग वैक्सीन (डीपीटी\/डीटी) से आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 26 सितंबर से विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य बच्चों में होने वाले संक्रमण एवं गंभीर जानलेवा बीमारियों से बचाव करना और बाल मृत्यु दर को नियंत्रित करना है। यह विशेष अभियान 15 अक्तूबर तक चलाया जाना है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सात सितंबर से 15 अक्तूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर लेफ्ट और ड्रॉप आउट बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस क्रम में 26 सितंबर से 15 अक्तूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान के तहत पांच वर्ष से बड़े बच्चों को स्कूल में शिविर लगाकर डिपथीरिया कंटेनिंग वैक्सीन (डीपीटी/डीटी) से आच्छादित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय एएनएम द्वारा उनके उपकेंद्र क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में शिविर लगाकर पांच वर्ष से बड़े बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें