न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस) पराग डेयरी की अस्थायी गोशाला में इन-दिनों गंदगी का अंबार है।गंदगी के कारण गोशाला के आसपास भीषण बदबू फैल रही है।गोवंश को भरपेट चारा भी नसीब नहीं हो रहा, जिससे उनकी हालत दयनीय होती जा रही है।
पराग डेयरी की अस्थायी गोशाला में इन-दिनों गंदगी का अंबार है। बारिश के कारण गोशाला परिसर दलदल बन चुका है। वहां रहने वाले गोवंश कीचड़ और गंदे पानी के रहने के लिए मजबूर हैं। लंपी रोग के कहर के बीच देखभाल में हो रही यह लापरवाही गोवंश की जान पर भारी पड़ रहीहै।
विज्ञापन
कई गोवंश बीमार बताए जा रहे हैं तो कई दम तोड़ चुके हैं। इन गोवंश को बिना पोस्टमार्टम के ही जेसीबी से गड्ढे खोदवाकर दफनाया जा रहा है। सच कहें तो यह गोशाला गोवंश के आश्रय स्थल की बजाय उनकी कब्रग्राह बनती जा रही है।
बता दें कि योगी सरकार ने गोवंश की बेहतर देखभाल और उनके पालन के लिए पराग डेयरी परिसर में अस्थायी गोशाला बनवाई है, लेकिन यहां गोवंश के संरक्षण में हद दर्जे की लापरवाही बरती जा रही है। गोशाला परिसर में अव्यवस्थाओं का अंबार है। चारों ओर गंदा पानी एवं कीचड़ जमा है। गोवंश के बैठक के लिए कोई साफ जगह नहीं बची है। गोवंश कीचड़ और गंदे पानी के बीच ही रह रहे हैं।
विज्ञापन
गंदगी के कारण गोशाला के आसपास भीषण बदबू फैल रही है। गोवंश को भरपेट चारा भी नसीब नहीं हो रहा, जिससे उनकी हालत दयनीय होती जा रही है। आसपास के लोगों का कहना है कि आए-दिन सुबह से ही गोशाला में जेसीबी चलती दिखाई देती हैं।
खंड विकास अधिकारी अधिकारी (बीडीओ) विकल कुमार यादव का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के गोशाला परिसर में गंदगी हो रही है। जो संस्था चारा ला रही है, उसका टेंडर निरस्त किया जाएगा। गोशाला में किसी गोवंश की उन्हें जानकारी नहीं है।