फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में प्रवेश करने से लेकर विदाई तक होगा यात्रा का स्वागत

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर बैठक में शामिल एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में पार्टी की चुनाव यात्रा को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य व यात्रा के प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह व सह प्रभारी ठा. श्यौराज सिंह मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की।
ठा. श्यौराज सिंह ने कहा कि यह यात्रा भाजपा की आगामी चुनाव को लेकर जनाधार यात्रा बनेगी, इसलिए हम सबको इसकी तैयारी में कोई भी कोताही नहीं बरतनी है। हाथरस जिले में प्रवेश से लेकर जिले की सीमा समाप्ति तक इसका भव्य स्वागत और निर्बाध पथ संचलन की व्यवस्था बनानी होगी। जिन कार्यकर्ताओं को जो दायित्व दिए गए हैं, उनका पूर्ण निर्वहन करना होगा। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में छह यात्राएं विभिन्न 403 विधानसभाओं के लिए निकलेंगी। इनका समापन अगले वर्ष चार जनवरी को लखनऊ में भव्य सम्मलेन के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नत्थी सिंह, सुधीर पांडेय, तेजवीर सिंह, जिला महामंत्री हरीशंकर राना, अनिल सिसौदिया, रामवीर सिंह भैयाजी, लक्ष्मण सिंह सेंगर, सुधीर गर्ग, पवन रावत, शीलेंद्र गौड़, प्रेम सिंह कुशवाहा, बृजेश चौहान, प्रमोद सेंगर, अनुराग अग्निहोत्री, विष्णु बघेल, दिनेश माहौर, अमन जैन, जितेंद्र शर्मा, भोला सिंह रावत, नीरेश कुमार सिंह, अशोक गोला, मोहित शर्मा, रजत चौधरी, डॉ. रामकुमार शर्मा, सूरज शाह, तपन जौहर, राजेंद्र चौधरी, रविकांत अग्रवाल, अंकुश गौड़, पंकज गुप्ता, लोकेश जादौन, कमल नयन वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें