फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चार साल की बच्ची व बुजुर्ग छत से गिरकर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस क्षेत्र के गांव अहवरनपुर में छत से गिरकर घायल हो गए। उन्हें परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से वृद्ध को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। शहर के लाला का नगला में भी एक बच्ची छत से गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की देरशाम को अहवरनपुर निवासी 55 वर्षीय थान सिंह पुत्र रामस्वरूप अचानक अपने मकान की छत से गिर गए। यह देखकर परिवार के लोग घबरा गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घायल वृद्ध को परिवार के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। छत से गिरकर शहर के मोहल्ला लाला का नगला में चार साल की अनाविया पुत्री नईम घायल हो गई। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें