न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव समदपुर में दहेज के लिए नव विवाहिता को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने जलती चिता से शव के अवशेष निकाल कर जांच के लिए भेजे थे। कोतवाली पुलिस इस मामले में विकास पुत्र राम सिंह को दो दिन पहले जेल भेज चुकी है।
बुधवार को राम सिंह उर्फ उदी पुत्र उदयराम और वैजंती पत्नी राम सिंह को बढ़ार चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गया प्रसाद पुत्र लटूरी सिंह निवासी घिरोर जिला मैनपुरी ने विकास, संदीप कुमार, सनी, नीलम, राम सिंह, वैजंती देवी पत्नी राम सिंह, सत्यवीर पुत्र सिरकुल्ली, वीरू पुत्र सत्यवीर, नीरज पुत्र सत्यवीर को नामजद किया गया था। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 304 बी, 201, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। संवाद