फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव में कोरोना से कार्मिकों की मौत के चार और मामले आए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से हुई कार्मिकों की मौत के बाद अनुग्रह राशि मिलने के मामले में अब चार और कार्मिकों का डेटा और प्रशासन को मिला है। अब तक डीएम की ओर से 19 कार्मिकों के परिजनों को अनुग्रह राशि दिए जाने की संस्तुति की गई थी। अब इन चार कार्मिकों की कोरोना से मौत से संबंधित दस्तावेजों को स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इनकी भी कोरोना से मौत होने की पुष्टि के बाद इन चारों कार्मिकों के नामों पर प्रशासन की ओर से संस्तुति कर शासन को भेजी जाएगी।
शासन स्तर से पंचायत चुनाव में कोरोना से हुई कार्मिकों की मौत पर उनके परिजनों को अनुग्रह राशि दिए जाने के लिए जिला प्रशासन से ब्योरा मांगा गया था। इसे लेकर यहां जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों से पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना से हुई कार्मिकों की मौत का ब्योरा निर्धारित प्रारूप पर मांगा गया था। इसके आधार पर यहां जिला प्रशासन को 19 ऐसे कार्मिक मिले, जिनकी मौत पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से हुई है। स्क्रीनिंग कमेटी ने इन कार्मिकों के संबंधित सभी दस्तावेजों को डीएम के समक्ष रखा। डीएम रमेश रंजन ने इन 19 कार्मिकों की कोरोना से मौत की पुष्टि पर अनुग्रह राशि दिए जाने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रशासन को चार और कार्मिकों का ब्योरा मिला है। प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से इन चारों कार्मिकों की कोरोना से मौत होने की पुष्टि के संबंध में राय मांगी है। विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन की ओर से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें