फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तब्लीगी जमात में शामिल हुए चार जमाती कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
हाथरस: सासनी के क्वारंटीन सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एंबुलेंस से मुरसान के आईसोलेशन व? - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस में शनिवार को चार जमाती कोरोना से संक्रमित मिले है। ये सभी दिल्ली के निजामुद्दीन तब्लीगी जलसे से लौटे थे। 24 जमातियों की जांच करने के लिए सैंपल यहां से अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज गया था, जिसमें से 20 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
दिल्ली के निजामुद्दीन के तब्लीगी जलसे में शामिल हुए जमातियों में कोरोना वायरस मिलने की खबर पर यहां पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया। जलसे में शामिल जमातियों की तलाश शुरू कर दी गई। पिछले दिनों पुलिस ने ऐसे दो दर्जन जमाती खोज निकाले थे, जोकि इन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें कुछ लोग सासनी की एक मस्जिद में मिले थे, जबकि कुछ अन्य लोग हाथरस के मोहल्ला लाला का नगला में मिले थे। इन्हें सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन

इनमें से 24 लोगों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। शनिवार को चार जमातियों की जांच पॉजिटिव आया। शेष 20 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। पॉजिटिव जमातियों में तीन पश्चिमी बंगाल और एक झारखंड का है। इन पॉजिटिव कोरोना मरीजों को मुरसान सीएचसी वार्ड में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है। सासनी कस्बे व आसपास के तीन किमी के इलाके को सील कर सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

24 जमातियों के खून के नमूने भेजे गए थे, उनमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कस्बा सासनी और आसपास तीन किलोमीटर के क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। प्रत्येक घर की काउंसिलिंग के लिए टीमें लगा दी हैं।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें