फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अवैध कब्जे, अतिक्रमण से खतरे में है किला राजा दयाराम का अस्तित्व

विज्ञापन
हाथरस: किला खाई में अवैध निर्माण ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

किला राजा दयाराम और मंदिर श्रीदाऊजी महाराज की भूमि पर लगातार कब्जे हो रहे हैं। पुरातन महत्व के इस स्थल की करीब 40 फीसदी जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है। यहां काफी कच्चे-मक्के मकान बन गए हैं। इस बार मेला श्रीदाऊजी महाराज का आयोजन न होने का लाभ भी अतिक्रमणकारी उठा रहे हैं और लगातार कच्चे-पक्के निर्माण इस जमीन पर कर रहे हैं।
हाथरस का किला राजा दयाराम और मंदिर श्रीदाऊजी महाराज पुरातन महत्व का स्थल है। इतिहासकारों की मानें तो वर्ष 1817 में अंग्रेजों से हुई जंग का यह किला साक्षी रहा है। तीन दिन तक हुए युद्ध के बाद अंग्रेजों ने इस किले पर कब्जा किया था। मंदिर में रखे तोप के गोले और वहां के निशान इस जंग के साक्षी हैं। उसके बाद वर्ष 1912 से यहां मेला श्रीदाऊजी महाराज का भी आयोजन होने लगा। यहां बड़े-बड़े टीले और काफी गहरी-गहरी खाइयां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरातत्व महत्व के इस स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए दो दशक पहले जब कुछ समाजसेवियों ने पहल की तो यहां पर्यटन विभाग और पुरातत्व विभाग ने मिलकर कार्ययोजना भी बनाई। इस स्थान पर चहारदीवारी लगाने का काम भी हुआ, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर लगाम नहीं कसी जा सकी। इस ऐतिहासिक स्थल पर टीलों का क्षरण होने लगा और खाइयों को काफी हद तक अतिक्रमणकारियों ने पाट दिया। हर बार मेला श्रीदाऊजी महाराज के समय में प्रशासन का ध्यान इसकी तरफ जाता है, लेकिन इस बार मेले का आयोजन नहीं हो रहा तो अवैध कब्जों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। पुरातत्व विभाग और पर्यटन निगम की किले का सौंदर्यीकरण कराने की योजनाएं फाइलों में दबी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें