फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सर्दी बढ़ने के साथ वन विभाग जुटा पौधों को बचाने में

विज्ञापन
हाथरस: वन विभाग की पौधशाला में लगे पौधशाला। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी में वन विभाग नर्सरियों में रखे पौधों को बचाने में जुट गया है। नर्सरी में सिंचाई के साथ पाले से बचाने के लिए दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है, ताकि नए वित्तीय वर्ष में पौधों का रोपण हो सके।
उल्लेखनीय है कि साल-दर-साल प्रदेश सरकार के साथ जिले का वन विभाग बृज की देहरी पर हरियाली का अलख जगाने में जुटा है। बीते वर्ष में लगे पौधों की जीओ टैगिंग आदि का काम पूरा होने के बाद अगले साल के पौधरोपण के लक्ष्य की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की हतीसा और सोखना आदि नर्सरी में रखे करीब दस लाख पौधों को बचाने के लिए वन विभाग द्वारा सिंचाई की जा रही है। साथ ही दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है, ताकि पाले से पौधे सुरक्षित रहें। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि पौधों को पाले से बचाने के लिए सिंचाई की जा रही है। दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें