फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम प्रधानों को वन विभाग ने दिए पीपल के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से शनिवार को दो सौ से अधिक ग्राम प्रधानों को एक कार्यक्रम के दौरान पीपल के पौधे दिए गए। इन पौधे की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
कोरोना काल में ऑक्सीजन की किल्लत ने आमजन को पीपल के पौधे की महत्ता बता दी है। पीपल का पौधा 24 घंटे आक्सीजन देता है। अन्य पौधों की तुलना में यह 10 फीसदी अधिक ऑक्सीजन देता है, इसलिए इस बार आधा दर्जन से अधिक नर्सरियों में पीपल के पौधे तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को एक कार्यक्रम के दौरान जिले के 200 अधिक ग्राम प्रधानों को पीपल के पौधे दिए गए। जिलेभर की चार सौ 74 ग्राम पंचायतों में चार हजार से अधिक पीपल के पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर डीएफओ वीके सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा, वन दरोगा सहित अन्य वन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें