वन विभाग की सचल दल ने चेकिंग के दौरान अवैध लकड़ी से लदी तीन मैक्स गाड़ियां पकड़ी हैं। इनमें कई क्विंटल अवैध लकड़ियां लदी हुईं थीं। विभाग ने तीनों मैक्स पर लाखों रुपये का जुर्माना किया गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में अवैध लकड़ियों का कटान जोरों पर होता है। यहां काफी वन क्षेत्र भी हैं। बीते दिनों कई अवैध आरा मशीन को सीज किया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी से लदी अवैध तीन मैक्स गाड़ियां पकड़ी है। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि अवैध लकड़ी से लदी तीन मैक्स पकड़ी है। जिन पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।