फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपा गठबंधन की जीत के लिए लिया मजबूती का संकल्प

विज्ञापन
हाथरस : सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंचासीन सपा, रालोद व अन्य समर्थित पार्टियों के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को सपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में पार्टी एवं सहयोगी दलों रालोद, प्रसपा, सुभासपा एवं महान दल की जिला स्तरीय संयुक्त बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर सपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए परस्पर सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
बैठक को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष केशव चौधरी, महान दल के जिलाध्यक्ष दौलतराम कुशवाहा, प्रसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. विद्याराम यादव, सुभासपा के जिलाध्यक्ष नवरत्न तुरैहा, रालोद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चौधरी, गिरेंद्र चौधरी, सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन ने संबोधित किया। बैठक में ईशान चौधरी जिला पंचायत सदस्य, प्रवीण पौनियां, महीपाल सिंह, मास्टर सुनील यादव, गंगा सिंह सेंगर, संजीव यादव, भगत सिंह, मजीबुर्रहमान, देवेंद्र कुशवाहा, मदनलाल अहेरिया, सचिन आंबेडकर, पूरन कुशवाहा आदि थे। संचालन सपा जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें