फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : देश व समाज की सुरक्षा के लिए गिर्राज महाराज का किया अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देश और समाज में महामारी से हुई जनहित और बिगड़े आर्थिक हालातों को सुधारने के लिए श्री राम दरबार प्रभात फेरी मंडल के तत्वावधान में गिर्राज महाराज अभिषेक के साथ प्रभु दर्शन अन्य अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगला आरती के साथ फेरी से हुई। प्रभात फेरी के बाद ब्रजद्वार के भक्त गोपाल धाम से ब्रज भ्रमण के लिये निकले। जो गोवर्धन पहुंचे। पं. भोलाशंकर शर्मा के नेतृत्व व पं. गोपाल शर्मा के आचारियुत्व में गिर्राज महाराज का अभिषेक-पूजन कर महामारी से सुरक्षा और देश की आर्थिक सुदृढ़ता की भगवान से कामना की गई। श्री धाम बरसाना पहुंच लाड़ली लाल के दर्शन व परिक्रमा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद गोवर्धन में भजन-कीर्तन के साथ मानसी गंगा परिक्रमा व चकलेश्वर, साक्षी गोपाल, मनसा देवी, दान घाटी गिर्राज दर्शन के बाद अनुष्ठान गोपाल धाम पहुँच कर समापन हुआ। इस मौके पर पं. भोलाशंकर शर्मा, सीताराम अग्रवाल, पं. गोपाल शर्मा, आशीष जैन, पंकज गुप्ता, चेतन अग्रवाल, राजू शर्मा, रोचक जैन, विकास अग्रवाल, प्रियाजी गार्मेंट, खिलौनी बाबू, व संजय दीक्षित एड, के अलावा दर्जनों भक्तों मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें