न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के दूसरे चरण में खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि अब सात दिसंबर कर दी गई है। अपर आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने पत्र के माध्यम से कहा है कि दूसरे चरण में खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर है, लेकिन कई जिलों में गोदामों से खाद्यान्न का उठान नहीं हो सका है।
इस कारण इस बार खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि सात दिसंबर कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि सभी जिलों में सात दिसंबर तक दूसरे चरण में खाद्यान्न का वितरण किया जाए। खाद्यान्न वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि इस बारे में सभी राशन डीलरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।