फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एक से 12 तक होगा जिले में खाद्यान्न का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर मई महीने में जिले के अंत्योदय कार्डधारक एवं पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत समस्त मनरेगा जॉब कार्ड धारक, श्रम विभाग में सक्रिय पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं नगरीय क्षेत्रों में सक्रिय पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। सभी राशन विक्रेताओं के यहां एक मई से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अंत्योदय कार्डधारकों को 20 किग्रा गेहूं और 15 किग्रा चावल नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र गृहस्थी योजना के ऐसे राशन कार्ड धारकों को जिनके पास सक्रिय मनरेगा जॉब कार्ड या श्रम विभाग में पंजीयन हैं, उनको प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं और 2 किग्रा चावल नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न लेने के समय श्रम विभाग का रजिस्ट्रेशन नंबर और मनरेगा जॉब कार्ड लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक से 12 मई तक लगातार खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। राशन लेते समय उपभोक्ता गोले में ही खड़े हों और अपने नंबर की प्रतीक्षा करें। घर से मास्क लगाकर या किसी भी कपड़े से मुंह ढंककर ही आएं, अन्यथा कार्डधारकों को वापस लौटाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि डीएम के आदेश पर उचित दर दुकानवार नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी निगरानी में खाद्यान्न का वितरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें