फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना मरीज और उनके तीमारदारों को उपलब्ध कराया जा रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना के मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कम्युनिटी किचिन की शुरुआत की है। कम्युनिटी किचिन वैन को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने रवाना किया।
नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में स्थापित कोविड अस्पतालों में अपनी चिकित्सा करा रहे मरीजों व उनके तीमारदारों की सुविधा के दृष्टि कम्युनिटी किचिन का शुभारंभ किया गया। वैन को पालिका परिषद हाथरस ने रवाना किया। इस किचिन के माध्यम से प्रतिदिन 100 से 150 नागरिकों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने बताया कि नगर में स्थित कोविड हॉस्पिटल जैसे टीबी अस्पताल, बागला चिकित्सालय, प्रेम रघु अस्पताल, सरस्वती नर्सिंग होम, एबीजी अस्पताल में अपनी चिकित्सा करा रहे कोविड मरीजों व उनके तीमारदारों को निशुल्क पौष्टिक भोजन, नगर पालिका परिषद हाथरस की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा हैं। प्रतिदिन कम्यूनिटी किचिन वैन शाम को भोजन लेकर प्रत्येक अस्पताल में जाती है और वहां पर कोविड मरीज, उनके तीमारदार को भोजन उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि लॉकडाउन में नगर का कोई भी नागरिक भूखा न रहे। यदि किसी भी नागरिक को किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो वह सीधा उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर सकता हैं। ईओ डॉ. विवेकानंद ने बताया कि कोविड मरीजों की शासन की उचित देखभाल व उपचार योजना के अंतर्गत शुरू की गई है। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष के साथ नजूल निरीक्षक येशूराज शर्मा, नजूल अमीन आशीष अस्थाना आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें