फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पांच हजार लोगों को करना होगा बिजली बिल का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के पांच हजार लोगों को इस माह बिजली बिल का इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि हॉट स्पॉट क्षेत्र में बिजली महकमे के मीटर रीडर कार्य करने के लिए नहीं जाएंगे। उपभोक्ता मीटर ने अनुसार ऑनलाइन बिल जमा कर सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर में करीब 33 हजार उपभोक्ताओं को आधा दर्जन बिजली घरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। लॉकडाउन की अवधि शहर में कोरोना मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने शहर के लाला का नगला, गणपति नगर आदि क्षेत्र को हॉट स्पॉट में शामिल कर दिया है। यहां पर लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण इन क्षेत्रों में मीटर रीडर प्रवेश नहीं करेंगे। मीटर रीडर का प्रवेश नहीं होने के कारण शहर के करीब पांच हजार लोगों को मई माह में भी बिजली के बिल नहीं मिल पाएंगे। अधीक्षण अभियंता हरी मोहन का कहना है कि हॉटस्पॉट इलाको में मीटर रीडर बिलिंग करने के लिए नहीं जाएंगे। लोग मीटर की रीडिंग के अनुसार ऑनलाइन बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें