फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पांच सफाईकर्मी मिले गैरहाजिर, एक दिन का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक मुरसान के गांव भांकरी, नगला भोजा और नगला आमरा का मंडलीय उप निदेशक पंचायतराज एसके सिंह व डीपीआरओ बनवारी सिंह ने निरीक्षण किया। पंचायत घर और सामुदायिक शौचालयों के निर्माण का सत्यापन किया। नगला आमरा में कुर्छ इंटें घटिया क्वालिटी की मिलीं। इर्न इंटों को बदलवाने के निर्देश दिए।
नगला आमरा में सत्यापन के दौरान निर्माणाधीन शौचालय में क्रास वेंटिलेशन नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शौचालय में क्रास वेंटिलेशन की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सफाईकर्मी रवि कुमार, पप्पू खां, मुस्ताक खां, रवि कुमार, सत्तार खां अनुपस्थित मिले। इन सभी को एक का वेतन रहित करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीडी ने ग्राम पंचायत सचिवों के साथ ब्लॉक मुरसान में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की समीक्षा की। चार ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नांकन की समस्या आई। 76 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय 10 सितंबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नौ पंचायत घरों का काम सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें