फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कृषि उत्पादन मंडी समिति में पांच दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

विज्ञापन
हाथरस: मंडी समिति में चोरी के बाद सीसीटीवी फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति में पांच दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी
विज्ञापन

आक्रोशित दुकानदारों ने मंडी प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में बदमाशों ने पांच दुकानों को ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी आदि पार कर दी। आक्रोशित दुकानदारों ने मंडी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में प्रकाश की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। आढ़तियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा।
हाथरस मंडी समिति में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। इसका खामियाजा आढ़तियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की रात को चोरों ने दामोदर दास कल्यान दास, बृजलाल श्रीनिवास, किसान संचालक, ज्योति प्रसाद प्रमोद कुमार, मुकुंदी लाल की दुकानों के ताले तोड़ दिए। दुकान में रखी हजारों की नकदी और अन्य सामान पार कर दिया। जब सुबह आढ़तियां ने जब ताले टूटे देखे तो वहां खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने मंडी सचिव और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। मंडी सचिव यशपाल सिंह व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक सीसीटीवी कैमरों को फुटेज भी खंगाले। इस मामले में आढ़तियों ने मंडी सचिव से मंडी सचिव यशपाल सिंह को मंडी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए पत्र सौंपा। सभी आढ़तियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना हाथरस गेट में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि हमारे यहां तीन गार्ड ड्यूटी पर थे। पुलिस को पत्र लिखकर गार्डों से पूछताछ करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें