फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो गांवों में हुई मारपीट में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वीरनगर में जमीन के विवाद एवं गांव मढ़ापिथू में बच्चों के विवाद में बड़ों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है और दोनों गांवों में सात लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार की देर शाम को राजस्व विभाग की टीम द्वारा एक ही परिवार के खेत की पैमाइश की गई। टीम के जाते ही दोनों पक्षों के लोग आपस में झगड़ बैठे। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिससे चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। अन्य लोगों को भी मामूली चोट आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। घायलों में राजकुमार, राजबहादुर, जगदीश एवं सुधीर कुमार की हालत गंभीर थी। इनको हाथरस रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, गांव मढ़ापिथू में बच्चों के मध्य हुआ विवाद बड़ों के बीच झगड़े का कारण बन गया। दोनों ओर से हुई मारपीट में जितेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला को भी चोट आई है। पुलिस ने दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। पुलिस ने गांव वीर नगर में हुई मारपीट में धर्मपाल, प्रेमपाल, जगदीश, सुधीर एवं बनवारी और गांव मढ़ापिथू में हुई मारपीट में जितेंद्र कुमार एवं अमृतलाल को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें