फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंका, आधे शहर में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित 33 केवीए बिजलीघर पर बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे के करीब पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससे आधे शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोग दिन भर पानी के लिए तरसते रहे। समाचार लिखे जाने तक बिजली नहीं आई थी। अधिकारियों का कहना है कि नया ट्रांसफॉर्मर लगाने में 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है।
बता दें कि बिजलीघर पर दो बड़ी क्षमता पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। इनसे पूरे कस्बे को बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही बिजली आई तेज धमाके के साथ एक ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इससे आधे शहर को बिजली दी जाती थी। ट्रांसफॉर्मर फुंकने से लोग दिन भर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन बिजली न आने से पानी का स्टॉक चुक गया। इन्वर्टर बैठ गए। जेई पंकज कुमार चौबे ने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि दिन में आधे शहर के बाद रात्रि में कुछ घंटे आधे शहर को बिजली दी जाए। अभी नया ट्रांसफॉर्मर आने में 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें