न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने तस्करी के लिए जा रही पांच पेटी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं दो अन्य लोगों को भी 39 क्वार्टर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक ऑटो रिक्शा को रोका। इसमें तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध देसी शराब लदी थी। पुलिस ने पांच पेटी देसी शराब और तस्करी में प्रयोग किए जा रहे ऑटो रिक्शा नंबर यूपी 86 टी-5563 के साथ अभियुक्त विनय सोलंकी पुत्र राजेश कुमार सोलंकी निवासी बरसै सासनी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र, एसआई देवेंद्र सिंह, एचसी संदीप राघव, सौरभ सिंह और रिंकू सिंह शामिल थे। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दो अन्य लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 39 क्वार्टर देसी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में वीरपाल सिंह व चंदन सिंह निवासी वीरनगर थाना सासनी के नाम शामिल हैं।