न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया का कहना है कि मैं पहले पहले हरियाणा का नाम और ऊंचा कर लूं।वह यहां मेला श्रीदाऊजी महाराज में संगीत सम्मेलन में आई थीं और इससे पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
हरियाणवी डांसर प्रांजल दहिया का कहना है कि मैं पहले पहले हरियाणा का नाम और ऊंचा कर लूं। उसके बाद बॉलीवुड की तरफ रुख करूंगी।
वह यहां मेला श्रीदाऊजी महाराज में संगीत सम्मेलन में आई थीं और इससे पहले भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। राजनीति में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि डांस का प्रदर्शन अच्छा चल रहा है। मेरा डांस की ओर फोकस है। इसी में आगे बढूंगी। मेरे बहुत से सरप्राइज जल्द आने वाले हैं।
तीन साल से एक्टिंग कर रही हूं। सबसे पहला गाना डीएचएम सिक्स आया था। उन्होंने कहा कहा कि मैं हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी कहीं भी काम करूं, मेरे नाम के साथ हरियाणा चलेगा। संवाद