न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस मेला श्रीदाऊजी महाराज में संगीत सम्मेलन में शामिल होने आईं कवियत्री अनामिका जैन अंबर ने कहा कि पहले बुंदेलखंड जैसे पिछड़े इलाके में काम नहीं होता था, लेकिन अब वहां काम हो रहा है। हाथरस हो या हरियाणा, हिंदुस्तान का कोई भी कोना हो, मुझे वहां जाकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को चुनें, राष्ट्रहित के लिए चुनें।
मेला श्रीदाऊजी महाराज में संगीत सम्मेलन में शामिल होने आईं कवियत्री अनामिका जैन अंबर ने कहा कि पहले बुंदेलखंड जैसे पिछड़े इलाके में काम नहीं होता था, लेकिन अब वहां काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मैं शृंगार रस राजनीति पर लिखती हूं। वह यहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं गीत लिखती हूं। शायद वर्ष 2024 में कोई गीत छा जाए और काम आ जाए।
एक सवाल के जवाब में कहा कि आज मैं काका हाथरसी की सरजमी पर हूं। हाथरस हो या हरियाणा, हिंदुस्तान का कोई भी कोना हो, मुझे वहां जाकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी को चुनें, राष्ट्रहित के लिए चुनें। जो भी करें राष्ट्रहित में करें। मुझे लगता है राष्ट्र हित में एक कदम राजनीति की ओर बढ़ना चाहिए। मुझे विश्वास है हम अपनी लेखनी से सरकार बदल सकते हैं। सरकार को वापस ला सकते हैं। संवाद