फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पहले पी शराब, फिर अपने ही साथ के दो युवकों पर लगाया बाइक चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी एक युवक ने अपने साथ के दो युवकों पर बाइक चोरी का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शिकायतकर्ता नशे में धुत था। पुलिस दोनों आरोपियों और शिकायतकर्ता को उठाकर थाने ले आई। यहां से उन तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी प्रदीप, राजू और कालीचरण ने सोमवार को दिन में कई घंटे साथ बैठकर शराब पी। इनमें से एक युवक अपनी बाइक को कहीं दूसरी जगह रख आया और फिर डायल 112 पर फोन कर सूचना दे दी कि बाइक उसके दोनों साथियों ने चोरी कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि तीनों ही युवक नशे में धुत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस उन्हें उठाकर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता ने ही अपनी बाइक को कहीं छिपा दिया था। पुलिस ने इन तीनों का शांतिभंग में चालान किया। इनके अलावा कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने श्यामू उर्फ रामू निवासी हतीसा, दयालु निवासी रुहेरी, सनी कुशवाहा निवासी चित्रगुप्त नगर, रामसरन निवासी कछपुरा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें