हाथरस : क्रिकेट में भारतीय टीम की जीत पर आतिशबाजी करते प्रशंसक। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी 20 विश्व कप के पहले ही मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराकर देश को दिवाली का तोहफा दिया है। इस खुशी में क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा कस्बे के कई इलाकों में जमकर आतिशबाजी की गई।
कस्बे के कई इलाकों में पटाखे चलाए गए। बस स्टैंड पर काफी देर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर विकास गौतम, अफसर मलिक, समीर खान, रफीक मलिक, कुलदीप चौधरी, शेखर शर्मा, ललित कुलश्रेष्ठ, राशिद खान, संदीप कुमार, अरविंद माहौर, अवनीश सागर, कुलदीप गौतम, जुबेर, आबिद कुरैशी, शाहिद कुरैशी, जमीदार, कन्हैया आदि मौजूद रहे। संवाद