हाथरस में सात, आठ और नौ नवंबर को तीन दिवसीय पटाखा बाजार बागला कॉलेज के मैदान में लगेगा। बाजार में तीनों दिन दमकल वाहन के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिवाली के त्योहार पर हाथरस शहर के बागला कॉलेज के मैदान में पटाखा बाजार लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से सात, आठ और नौ नवंबर को तीन दिवसीय पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गई है। मैदान में करीब 50 दुकानें बनकर तैयार हो गई हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों ने यहां अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दिया है। सुरक्षा के लिहाज से दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में परेशानी न हो। आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से शिविर भी लगाया गया है।
बाजार में तीनों दिन दमकल वाहन के साथ विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बाजार में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी, जिससे भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल सके।