क्षेत्र के गांव खरगू में बृहस्पतिवार की शाम को बंद मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से गरीब मजदूर का सामान और अनाज जलकर राख हो गया। रविंद्र सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी गांव खरगू मुरसान ने बताया कि वह अपनी पत्नी व छोटे बच्चों के साथ रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को किसान के यहां मजदूरी करने के लिए गया था।
जब वह वापस आया तो कमरे में रखे हुए कपड़े व अन्य सामान जला हुआ मिला। रविंद्र ने बताया कि कमरे में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। आग से उसका हजारों रुपये कीमत का नुकसान हुआ है।